सेंसेक्स 430 पॉइंट्स बढ़कर 58160 पर पहुंचा, निवेशकों को 2 लाख करोड़ का फायदा
मुंबई- शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 430 पॉइंट्स ऊपर 58,160 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए का आज फायदा हुआ है। पहले ही मिनट में इसने 58 हजार के आंकड़े को पार कर लिया।
सेंसेक्स में 373 स्टॉक अपर सर्किट और 63 लोअर सर्किट में हैं। सर्किट का मतलब एक दिन में किसी स्टॉक में इससे ज्यादा गिरावट या बढ़त नहीं हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 264.77 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 263.27 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले कल शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12 पॉइंट्स टूटकर 57,794 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9 अंक नीचे 17,203 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स आज 55 पॉइंट्स ऊपर 57,849 पर खुला था। दिन में इसने 58,168 का ऊपरी स्तर जबकि 57,846 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 7 स्टॉक गिरावट में और 23 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, मारुति, रिलायंस और SBI, टाइटन, एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व हैं।
गिरने वाले स्टॉक में इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, विप्रो, डॉ. रेड्डी और टेक महिंद्रा के साथ NTPC हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंकों की बढ़त के साथ 17,309 पर कारोबार कर रहा है। दिन में इसने 17,316 का ऊपरी स्तर और 17,238 का निचला स्तर बनाया।
निफ्टी में बढ़ने वाले स्टॉक में हिंडालको, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और कोटक बैंक हैं। गिरने वाले शेयर में NTPC, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ONGC और विप्रो हैं। इसके नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।