मंगलवार को सेंसेक्स की बढ़त से निवेशकों की 12 लाख करोड़ की कमाई
मुंबई। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी 2.5 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। यह सेंसेक्स और निफ्टी में तीन महीने की सबसे बड़ी एक दिवसीय तेजी है। सेंसेक्स 1,344 अंक यानी 2.54 फीसदी चढ़कर 54,318 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 417 अंक यानी 2.63 फीसदी बढ़त के साथ 16,259 पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी में 15 फरवरी, 2022 के बाद तीन महीने की सबसे अच्छी एकदिनी बढ़त है।
बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 12.05 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 255.55 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। बाजार में तेजी से सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां हरे निशान में बंद हुईं। टाटा स्टील सर्वाधिक 7.62 फीसदी लाभ में रहा। चीन में कोरोना का कोई नया मामले नहीं मिलने के कारण अन्य एशियाई बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।