47 हजार रुपए के करीब पहुंचा सोने का भाव

मुंबई– सोने के दाम एक बार फिर 47 हजार के करीब पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोना 46,706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो 67,953 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते सोना 50 हजार तक पहुंच सकता है। 

31 मार्च को सोना 44190 रुपए पर था जो अभी 46,706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी सिर्फ 15 दिनों में ही सोना 25,16 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी 5,019 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। पिछले साल जब कोरोना अपने चरम पर था तक सोने का भाव अपने हाई पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। उस समय कोरोना महामारी के कारण निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ था। इस समय फिर एक बार ऐसा ही माहौल बनने लेगा है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा होने लगा है। सोने की कीमत 1,747 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 5 अप्रैल को 1,748 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। यह एक समय 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था। शेयर मार्केट पर कोरोना का असर दिखने लगा है। इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में इस समय सोने में निवेश करना आपको ज्यादा फायदा दिला सकता है। उनके अनुसार इस दिवाली तक सोना फिर 50 हजार तक पहुंच सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *