एक नवंबर को खुलेगा रिलायंस का खूबसूरत 7.5 लाख वर्ग फुट शॉपिंग माल 

मुंबई-मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज मुंबई में 1 नवंबर को भारत का सबसे लग्जरी मॉल खोल रही है। 7.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला ये मॉल बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित है। यह मॉल सिर्फ देखने में ही लग्जरी नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली चीजें भी काफी लग्जरी होंगी। इस मॉल में बलेनसिएज, कातिये, लुई वितों, वर्साची, वेलेंटिनो, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न, गूची और EL&N कैफे सहित कई दूसरे महंगे ब्रांड उपलब्ध होंगे। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा की जियो वर्ल्ड प्लाजा की हमारा उद्देश्य दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत में लाना है। इसके अलावा इसके जरिए भारत के शिल्प कौशल के ब्रांड्स को हाइलाइट करना है। मॉल चारों तरफ से सुनहरे कलर से ढका हुआ है जो लोगों को आकर्षित करता है। जियो वर्ल्ड प्लाजा का डिजाइन को अमेरिका की आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म टीवीएस और रिलायंस टीम ने मिलकर बनाया है। संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को आर्कषक बनाते हैं। 

मॉल में शॉपिंग से लेकर मल्टीप्लेक्स थिएटर और बेहतरीन रेस्तरां शामिल हैं। प्लाजा की स्ट्रेक्चर कमल के फूल और प्रकृति के अन्य तत्वों से प्रेरित है। संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को आर्कषक बनाते हैं। जियो प्लाजा को एक विशेष केंद्र के रूप में डिज़ाइन किया गया है।  

चार स्तरों तक फैले इस मॉल में कई मशहूर ब्रांड्स होंगे। इनमें बालेनियागा, जियोर्जियो अरमानी कैफे, पॉटरी बार्न किड्स, सैमसंग एक्सपीरियंस सेंटर, ईएल एंड एन कैफे और रिमोवा आदि शामिल हैं। मुंबई वैलेंटिनो, टोरी बर्च, वाईएसएल, वर्साचे, टिफ़नी, लाडुरी और पॉटरी बार्न के अपने पहले स्टोर को खोलने जा रहे हैं। 

वहीं प्रमुख फ्लैगशिप में लुई वुइटन, गुच्ची, कार्टियर, बल्ली, जियोर्जियो अरमानी, डायर, वाईएसएल और बुलगारी जैसे अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं। जियो वर्ल्ड प्लाजा में मनीष मल्होत्रा, अबू जानी-संदीप खोसला, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी और शेन पीकॉक और री बाय रितु कुमार जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों के भी ब्रांड्स मिलेंगे।  

जियो वर्ल्ड प्लाजा को की डिजाइन को संयुक्त राज्य अमेरिका में मुख्यालय वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला और डिजाइन फर्म टीवीएस और रिलायंस टीम के बीच सहयोग के माध्यम से बनाया गया है। संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग इस मॉल को लोग देखते ही रह जाएंगे। मॉल में शॉपिंग से लेकर मल्टीप्लेक्स थिएटर और बेहतरीन रेस्तरां शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *