आईपीएल में क्रिस मोरिस ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, 16.25 करोड़ रुपए में बिके
मुंबई- क्रिस मोरिस ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे 16.25 करोड़ रुपए में बिके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए कल नीलामी की गई। इसमें बड़े बड़े खिलाड़ियों पर बोली काफी कम लगी। मॉरिस 21 गुना महंगे पर बिके हैं। मैक्सवेल 7 गुना महंगे पर बिके हैं।
नीलामी में क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में वह आरसीबी के साथ थे। इससे पहले युवराज सिह के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड था। उन्हें साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इसके बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) आते हैं, जिन्हें 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा बेन स्टोक्स को पुणे की टीम ने 2017 में 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। फिर ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। इसके बाद युवराज सिंह को 2014 में आरसीबी ने 14 करोड़ में खरीदा था।
फिलहाल इस आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में आरसीबी ने, क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में राजस्थान ने, शाकिब को 3.2 करोड़ में केकेआर ने, स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा है. शिवम दूबे को 4.4 करोड़ में राजस्थान ने और मोइन अली को 7 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा।
खिलाड़ियों को खरीदने के लिएचेन्नई सुपरकिंग्स के पास 19.9 करोड़, मुंबई के पास 15.35 करोड़, बंगलुरू के पास 35.4 करोड़ रुपए, दिल्ली के पास 13.4 करोड़, पंजाब के पास 53.2 करोड़ रुपए, राजस्थान के पास 37.85 करोड़ रुपए का बजट है।

