7 वीं तक 45% नंबर पाने वाली गीता गोपीनाथ बनेंगी DMD

मुंबई- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथजल्द ही इसकी उप प्रबंध निदेशक (DMD) बनने वाली हैं। गीता, जेफ्री ओकामोटो की जगह लेंगी जो अगले साल अपने पद से इस्तीफा देंगे। यह पहली बार होगा, जब इस संस्था के टॉप के दोनों पदों पर महिलाएं होंगी। उन्हें 21 जनवरी से नई जिम्मेदारी मिलेगी। वे मूलरूप से केरल की हैं। क्रिस्टालिना जार्जिवा IMF प्रमुख हैं।  

गीता 2018 में IMF की मुख्य अर्थशास्त्री बनी थीं। उनका समय खत्म होने पर उन्हें हार्वर्ड में वापस लौटना था, पर वे अब हार्वर्ड को छोड़कर इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में ही रहेंगी। उनकी नागरिकता अमेरिका और भारत दोनों की है। वे अभी भी अपने पिता का ही नाम लगाती हैं। उनके पिता का नाम गोपीनाथ है। उन्होंने एक बार एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा था कि गीता गोपीनाथ पढ़ाई में बहुत कमजोर थीं। सातवीं तक तो उनका नंबर 45% ही आता था। हालांकि इसके बाद उनकी पढ़ाई में सुधार हुआ और वे 90% नंबर के साथ पास होने लगीं।  

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम  कॉलेज से 1992 में अर्थशास्त्र की पढ़ाई कीं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में ही मास्टर की डिग्री उन्होंने हासिल किया। 1994 में वे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में चली गईं। 1996 से 2001 तक उन्होंने यहां पर प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में Phd कीं। गीता गोपीनाथ साल 2001 से 2005 तक शिकागो यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के तौर पर काम कीं। फिर वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनीं। उन्होंने करीबन 40 रिसर्च पेपर भी लिखा है।  

हाल के समय में वे एक बार विवाद में भी रहीं। पिछले साल उन्होंने एक इंटरव्यू दिया। इसमें ग्लोबल इकोनॉमी की गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। गोपीनाथ ने 2016 में भारत में बड़े मूल्य वाली नोटों को सिस्टम से बाहर करने की भी आलोचना की थी। हालांकि कृषि कानूनों पर उन्होंने मोदी की जमकर तारीफ कर डाली। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उनकी मुलाकात इकबाल से हुई और दोनों ने बाद में शादी कर ली। दोनों का एक 18 साल का बेटा राहिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *