चालू वित्त वर्ष में हमारी जीडीपी वृद्धि दुनिया में सबसे अधिक 6.6 फीसदी होगी
मुंबई- वर्ल्ड बैंक ने चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 के लिए भारत का GDP अनुमान 6.6% पर बरकरार रखा है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने अप्रैल में भी FY25 के लिए भारत की GDP का अनुमान 6.6% बताया था।
वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बना रहेगा। हालांकि, भारत के विस्तार की गति धीमी होने की उम्मीद है। वर्ल्ड बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उच्च विकास दर के बाद वित्त वर्ष 2024-25 से शुरू होने वाले तीन वित्तीय वर्षों के लिए एवरेज 6.7% प्रति वर्ष की स्थिर ग्रोथ का अनुमान है।
वर्ल्ड बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 26 में 6.7% और वित्त वर्ष 27 में 6.8% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। वहीं वित्त वर्ष 24 में नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) ने GDP के 8.2% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। RBI ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया. RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 का महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार रखा
GDP इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है। GDP देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को रिप्रजेंट करती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है।