सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड, 2016-17 की सीरीज के लिए 75 फीसदी ज्यादा भाव 

मुंबई- 2016-17 में जारी सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड की चौथी सीरीज को समय से पहले भी भुना सकते हैं। इस पर निवेशकों को 75.49 फीसदी का फायदा होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इसने कहा कि इसे 5,077 रुपये प्रति ग्राम के आधार पर भुनाया जा सकता है जिसकी तारीख 17 सितंबर होगी। इस भाव को सोमवार से शुक्रवार के बीच सोने के बंद भाव के आधार पर रखा गया है।  

इस बॉण्ड का भाव 2016-17 में 2,943 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था। हालांकि, इस पर 50 रुपये का डिस्काउंट था जिससे यह घटकर 2,893 रुपये हो गया था। उस आधार पर इसमें 75.49 फीसदी का फायदा मिलेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड स्कीम 8 वर्षों के लिए होती है। हालांकि 5 साल के बाद इसे कभी भी भुनाया जा सकता है।  

इसे भुनाने के बाद इसका पैसा सीधे ग्राहकों के खाते में चला जाता है। इस पर सालाना 2.50 फीसदी का तय ब्याज दिया जाता है। यह छमाही आधार पर खाते में जमा होता है। हालांकि, इस पर टैक्स भी लगता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *