चीन से आयात को 40 फीसदी कम कर सकता है भारत
मुंबई- भारत अगले एक साल में चीन से होने वाले आयात में 40 फीसदी तक की कमी कर सकता है। पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा कि कई सारे ऐसे उत्पाद हैं, जिसे भारत खुद बनाता है। यही उत्पाद चीन से भी आते हैं। हालांकि भारत इसे कम मात्रा में बनाता है।
चेंबर के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि हाल में भारत सरकार द्वारा पीएलआई और पीएम गति शक्ति जैसी योजनाओं के लॉन्च करने से भारत प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों पर और ज्यादा उत्पादों का निर्माण कर सकता है। इससे चीन से आयात घटकर 35 अरब डॉलर हो सकता है। कोरोना के समय को छोड़ दें तो चीन से भारत में होने वाले आयात में हाल के समय में तेजी आई है।
भारत चीन से 2021 में करीबन 87 अरब डॉलर का सामान आयात किया था। इसमें शीर्ष 10 आयातित उत्पादों का कीमत 54 अरब डॉलर था। यहां से कम कीमत वाले उत्पाद जैसे खिलौने और पटाखों के अलावा इलेक्ट्ऱॉनिक उत्पादों का ज्यादा आयात होता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास आयात को कम करने के लिए काफी अवसर हैं।