क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट, देखिए किसका भाव कितना गिरा 

मुंबई- क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बीते कई दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को रोक लग गई। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में शुक्रवार 1 अप्रैल को करीब 4.89 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। शुक्रवार को ग्लोबल क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.04 लाख करोड़ डॉलर था। 

दुनिया की सबसे पहली और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन की कीमत में भी शुक्रवार को 4.62 फीसदी तक की गिरावट आई। खबर लिखते समय बिटकॉइन के एक यूनिट की कीमत 45,258.93 डॉलर थी। पिछले एक सप्ताह में बिटकॉइन की कीमत 0.97 फीसदी बढ़ी है। 

47,000 से 48,000 डॉलर तक के लेवल पर कंसॉलिडेशन के बाद बिटकॉइन अब 45,000 डॉलर से नीचे फिसल गया है। ट्रेंडिग वॉल्यूम से पता चलता है हालिया तेजी को देखते हुए निवेशक अब मुनाफावसूली कर रहे हैं। दाम गिरने के बाद अब इसमें मुनाफावसूली रुक सकती है। ऐसे में हमें इसमें जल्द फिर बिकवाली शुरू होने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ, बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस लेवल 48,600 डॉलर हो सकता है। 

एथेरियम की कीमतों में भी शुक्रवार को तेज गिरावट दिखी। एक यूनिट की कीमत 3,312.55 डॉलर थी और पिछले 24 घंटे में इसमें 3.55 फीसदी की गिरावट आई थी। कुछ इनवेस्टमेंट थीम ऐसे हैं, जिसमें निवेशकों की अधिक दिलचस्पी बनी हुई है। उदाहरण के लिए, अल्टरनेट लेयर-1 का थीम मजबूत है क्योंकि सोलाना के कॉइन SOL और टेरा के कॉइन LUNA में बिटकॉइन और एथेरियम की तरह तेज गिरावट नहीं आई है। 

दूसरी तरफ, पिछले कुछ हफ्तों में डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) में भी काफी अधिक दिलचस्पी दिखी है। DeFi टोकन के पुराने खिलाड़ी (AAVE, UNI, COMP, आदि) ने पिछले कुछ हफ्तों में एथेरियम से बेहतर प्रदर्शन किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *