सेंसेक्स 1595 पॉइंट्स ऊपर खुला, निवेशकों को 3 दिन में 11 लाख करोड़ का फायदा

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,113 पॉइंट्स बढ़कर 55,760 पर कारोबार कर रहा है। इसके सभी 30 शेयर्स बढ़त में हैं। बैंकिंग शेयर्स जबरदस्त धमाल मचा रहे हैँ। पिछले तीन दिनों में निवेशकों को 11 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

8 मार्च को सेंसेक्स 581 अंक तेजी के साथ बंद हुआ था जबकि 9 मार्च को 1,223 पॉइंट्स ऊपर बंद हुआ था। आज यह धमाल मचा रहा है। सोमवार को मार्केट कैप 241 लाख करोड़ रुपए था जो आज 252 लाख करोड़ रुपए के पार है। तीन दिनों में मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है।

लिस्टेड कंपनियों में से 2,283 के शेयर्स बढ़त में और 208 गिरावट में हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.93 लाख करोड़ रुपए है जो कल 248.53 लाख करोड़ रुपए था। 283 शेयर्स अपर और 45 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है। 41 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 3 निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज सुबह सेंसेक्स 1,595 पॉइंट्स ऊपर 56,242 पर खुला था। पहले घंटे में यही इसका ऊपरी और 55,564 का निचला स्तर था। इसके 30 शेयर्स में से बढ़ने वाले प्रमुख एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक हैं। यह तीनों 4-4% से ज्यादा तेजी में हैं। एशियन पेंट्स बुधवार को 6% बढ़कर बंद हुआ था।

इनके अलावा SBI, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति और HDFC के शेयर्स में 3-3% की तेजी है। जबकि अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, कोटक बैंक 2 से 3% तक की बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। एयरटेल, NTPC, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, सनफार्मा के स्टॉक में 1 से 2% की तेजी है।

इसी तरह से नेस्ले, डॉ. रेड्‌डी, TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और ITC के साथ HCL टेक भी बढ़त में हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 335 अंकों की तेजी के साथ 16,681 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,757 पर खुला था और 16,593 का निचला तथा 16,757 का ऊपरी स्तर बनाया।

इसके 50 में से 46 स्टॉक बढ़त में और केवल 4 गिरावट में हैं। इसके चारों प्रमुख इंडेक्स निफ्टी नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल 1-1% से ज्यादा ऊपर हैं। निफ्टी में गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में ONGC, कोल इंडिया, हिंडालको और टाटा स्टील हैं। बढ़ने वालों में टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, ग्रासिम, SBI और इंडसइंड बैंक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *