रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मिल सकता है 45% फायदा
मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3,400 रुपए तक जा सकता है। इस आधार पर इसमें 45% का फायदा मिलने की उम्मीद है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने ऐसी उम्मीद जताई है।
रिलायंस का शेयर सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 2,437 रुपए पर बंद हुआ। 19 अक्टूबर को यह 2,750 रुपए पर था जबकि 29 जनवरी 2021 को यह 1,839 रुपए था। यह दोनों लेवल एक साल का ऊपरी और निचला स्तर था। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
जेफरीज ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 2021 में निफ्टी-50 में 5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस वजह से इसमें आगे तेजी दिख सकती है। इसकी रिटेल और टेलीकॉम कंपनियां इसके लिए मुख्य ग्रोथ का काम करेंगी। इसने कहा कि टेलीकॉम कंपनी जियो द्वारा टैरिफ बढ़ाने जाने से इसकी इनकम बढ़ेगी। साथ ही रिटेल भी अच्छा कारोबार करेगा।
रिलायंस जियो इस साल में अपना इश्यू लेकर आ सकती है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल में यह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकती है। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके पास 43 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। इसका मार्केट वैल्यूशन 5 लाख करोड़ रुपए के करीब है।
उधर, मोर्गन स्टेनली ने कहा है कि टेक महिंद्रा का शेयर बढ़ेगा। इसका रेवेन्यू ग्रोथ अच्छा होगा। ब्रोकरेज हाउस क्रेडिट सुइस ने अनुमान लगाया है कि डीमार्ट चलाने वाली कंपनी अवेन्यू सुपर मार्ट का स्टॉक कमजोर रह सकता है। यह 3,600 रुपए तक जा सकता है। हालांकि पिछले साल इस स्टॉक ने 5,899 हजार रुपए का लेवल टच किया था। 29 जनवरी 2021 को यह शेयर 2,610 रुपए पर था। सोमवार को यह 2% की गिरावट के साथ 4,642 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
