आरबीईआई के फरमान से नए ATM को लगाने की रफ्तार हो सकती है धीमी

मुंबई- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ATM के लिए नया नियम बैंकों को भारी पड़ने वाला है। बैंक अब नया ATM लगाने की रफ्तार धीमी कर सकते हैं। साथ ही दूर-दराज वाले इलाकों के ATM को बंद भी कर सकते हैं।  

रिजर्व बैंक ने कहा था कि ATM में अगर हर महीने 10 घंटे से ज्यादा कैश नहीं रहा तो बैंकों को 10 हजार रुपए की पेनाल्टी प्रति ATM लगेगी। ऐसे में बैंकों के लिए यह दिक्कत वाला काम हो गया है। बैंक कहते हैं कि इस वजह से उनको अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। देश में जून 2021 तक 2.39 लाख ATM थे। इसमें से 53% ATM मेट्रो और अर्बन शहरों में हैं जबकि 47% ATM सेबी अर्बन और गांवों की एरिया में हैं। रिजर्व बैंक का यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा।  

एक बैंकर्स ने कहा कि किसी भी बैंक को अगर हम देखें तो उसके 10% से ज्यादा ATM में पैसा नहीं रहता है। इसके कई कारण हैं। पहला तो कुछ दूर दराज इलाकों में बिजली नहीं होती है। रात में रिमोट एरिया के कारण भी कुछ ATM को बंद करना होता है। कभी –कभार जनरेटर की दिक्कतें होती हैं। हर बैंक रात में काफी संख्या में ATM बंद करते हैं। ऐसे में इसका बहुत बड़ा असर बैंकों पर हो सकता है। क्योंकि वो दूर-दराज वाले ATM को रात में चालू नहीं कर सकते हैं। इसके कई कारण हैं। सुरक्षा के लिहाज से जहां गनमैन रखना होगा, वहीं रात भर बिजली का भी खर्च होता है। ऐसे में बैंकों के लिए यह एक अलग खर्च साबित होगा। 

एक अधिकारी ने कहा कि रिजर्व बैंक के इस नियम से ATM वाली जो थर्ड पार्टी कंपनियां हैं, वे भी दूर हो सकती हैं। क्योंकि हर ATM में कैश डालना भी एक चुनौती है। क्योंकि किसी भी ATM में कैश हर दिन नहीं डाला जाता है। यह रोटेशन पर होता है। ऐसे में यह भी एक चुनौती होगी कि हर दिन ATM को भरने के लिए गाड़ियों को भेजना होगा, जो एक अतिरिक्त खर्च होगा। एक गनमैन को रखने का महीने का खर्च 15 हजार रुपए है।  

देश में ATM की बात करें तो सबसे ज्यादा ATM SBI के पास हैं। इसके पास 64 हजार ATM हैं। ICICI बैंक के पास 16,800 एक्सिस बैंक के पास 16,800, HDFC बैंक के पास 15 हजार और पंजाब नेशनल बैंक के पास 13,700 एटीएम हैं। कैनरा बैंक के पास 13,100, यूनियन बैंक के पास 11 हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 11,600 और बैंक ऑफ इंडिया के पास 5,400 ATM हैं।  

2018 में गृहमंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा था कि रात 9 बजे के बाद शहरी एरिया में और शाम 6 बजे के बाद गांव की एरिया के ATM में कैश न डाला जाए, क्योंकि इसमें खतरा है। कैश डालने का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक तय किया गया था। इस नियम से कोई भी ATM 10 घंटे तक महीने में खाली रह सकता है। क्योंकि अगर शाम को 7 बजे कोई ATM खाली हो जाता है तो अगले दिन 9 बजे ही उसमें पैसा डाला जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *