इस हफ्ते सोने की कीमतों में आई 1762 रुपए की गिरावट

मुंबई- इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इस हफ्ते सोना 1,762 रुपए सस्ता हुआ है। ज्वैलरी संगठन इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत से पहले सोना 49,028 पर था। यानी सोना अपने आल टाइम हाई 56,200 रुपए से करीब 9 हजार रुपए सस्ता हो गया है। वहीं ioम में भी करीब साढ़े 3 हजार की कमी आई। 

बीते 1 हफ्ते में चांदी भी 3,452 रुपए सस्ती होकर 68,687 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते जब मार्केट बंद हुआ था यानी 11 जून को ये 72,139 रुपए पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,764 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है जो एक हफ्ते पहले 1,880 डॉलर के करीब था। इस हफ्ते सोने की कीमत में तेजी से कमी आई है। 

अमेरिकी फेडरल बैंक के साल 2023 के अंत तक ब्याज दर में 2 बार बढ़ोतरी करने की बात के बाद लोगों की रुचि सोने में कम हुई है। इससे सोने के दाम कम हुए हैं और आने वाले दिनों में ये 46,800 रुपए तक जा सकते हैं। सोने की इस गिरावट से निवेशकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये गिरावट ज्यादा लम्बी चलने वाली नहीं है और इस साल के आखिर तक सोना 55 हजार रुपए तक जा सकता है। 

देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही सोने की मांग भी बढ़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अप्रैल में 6.3 बिलियन डॉलर करीब 46 हजार करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में केवल 2.82 मिलियन डॉलर करीब 21.61 करोड़ रुपए के गोल्ड का इंपोर्ट हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *