यह भारतीय हर साल पत्नी के लिए खरीदता है तीन किलो सोना, दुबई में है बसा
मुंबई-दुबई में रहने वाले एक ऐसे करोड़पति का नाम जिसकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर की गलियों से निकलकर सतीश सनपाल ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में रहने तक का सफर तय किया है। आज वह दुबई की कंपनी ANAX होल्डिंग के चेयरमैन हैं। यह एक बड़ा ग्रुप है जिसकी कीमत 3 अरब डॉलर से ज्यादा है।
सनपाल ने दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले रियलिटी शो ‘ देसी ब्लिंग ‘ का ट्रेलर जारी किया है। यह शो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय समुदाय और उनकी शानदार जिंदगी पर आधारित है। इस शो में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ रिजवान साजन (दानुबे ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन) और सतीश सनपाल जैसे बड़े बिजनेसमैन भी नजर आएंगे। ट्रेलर में दुबई के हाई-प्रोफाइल भारतीय समुदाय की चकाचौंध और आलीशान जिंदगी की झलक दिखाई गई है।
शो के ट्रेलर में सतीश सनपाल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई हैं। ट्रेलर में उनके साथ उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल भी नजर आ रही हैं। वह ट्रेलर में कहती दिखाई दे रही हैं कि सतीश को सोना यानी गोल्ड खरीदना काफी पसंद है। उनके वह हर साल उन्हें 3 किलो सोना खरीदकर देते हैं। इस समय एक किलो सोना करीब 1.57 करोड़ रुपये का हुआ। ऐसे में सतीश हर साल तबिंदा को करीब 4.71 करोड़ रुपये का सोना खरीदकर देते हैं। चूंकि सोने की कीमत में हर साल तेजी आ रही है। ऐसे में 3 किलो सोने की वैल्यू भी बढ़ती जाती है।
शो के ट्रेलर में सतीश ने पैसे के महत्व के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है। एक इंटरव्यू में तबिंदा ने बताया था कि वह मुस्लिम हैं और सतीश हिंदू। इसलिए शुरुआत में उनके परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे सतीश ने सफलता हासिल की और अमीर बने, उनके परिवार का नजरिया बदल गया।

