मार्केट के बड़े एक्सपर्ट बनते थे, अब सेबी ने किया बैन और लगाया जुर्माना

मुंबई- मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन समेत 11 अन्य लोगों को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने शेयर मार्केट से बैन कर दिया है। शेयरों को मैनिपुलेट कर मुनाफा कमाने के मामले में ये एक्शन लिया गया है। SEBI के बैन से ठीक पहले भसीन ज्योतिषी बन गए थे।

संजीव भसीन 2017-2022 के बीच IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर रह चुके हैं । बाद में वो IIFL के कंसल्टेंट बने। वो जी बिजनेस, ET नाऊ, सीएनबीसी आवाज जैसे चैनलों पर गेस्ट बनकर स्टॉक टिप्स देते थे।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स भी थे। SEBI ने 17 जून 2025 को भसीन और 11 अन्य पर फ्रंट-रनिंग का आरोप लगाकर शेयर मार्केट से बैन कर दिया। साथ ही, उनकी ₹11.37 करोड़ की गैरकानूनी कमाई जब्त करने का ऑर्डर दिया। फ्रंट-रनिंग उसे कहते हैं, जब कोई इनसाइडर या मार्केट इन्फ्लुएंसर पहले खुद स्टॉक्स खरीद लेता है, फिर पब्लिक को उसे खरीदने की सलाह देता है।

SEBI का आरोप है कि भसीन पहले स्टॉक्स खरीदते थे फिर जी बिजनेस और ईटी नाऊ जैसे टीवी चैनलों और IIFL के टेलीग्राम चैनल पर वही स्टॉक्स खरीदने की सलाह देते थे। सलाह से स्टॉक की कीमत बढ़ती और भसीन तुरंत बेचकर प्रॉफिट कमा लेते थे। ये सब जनवरी 2020 से जून 2024 तक चला। इससे भसीन और उनके साथियों ने ₹11.37 करोड़ की कमाई की।

एक मामले में, 11 जनवरी 2022 को, संजीव भसीन ने जी बिजनेस पर लाइव L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयर खरीदने की सलाह दी। SEBI ने पाया कि उन्होंने उसी दिन पहले 3,800 शेयर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए ₹5,641.8 प्रति शेयर के हिसाब से खरीद लिए थे। ब्रॉडकास्ट के तुरंत बाद उन्होंने ये पोजीशन ₹5,677.79 पर बेच दी, जिससे उन्हें ₹1.36 लाख का मुनाफा हुआ।

7 फरवरी 2024 को, संजीव भसीन ने पराग मिल्क फूड्स का शेयर खरीदने की सलाह दी। इसमें उन्होंने शेयर की कीमत ₹210-220 बताई और 31 दिन में ₹300 का टारगेट दिया। SEBI ने पाया कि उन्होंने पहले ही HB स्टॉकहोल्डिंग्स के जरिए 51,500 शेयर खरीद लिए थे और उसी दिन इन्हें ₹235.45 पर बेच दिया, जिससे उन्हें ₹8.4 लाख का मुनाफा हुआ।

संजीव भसीन के अलावा आरआरबी मास्टर सिक्योरिटीज के एमडी आशीष कपूर

डीलर्स राजीव कपूर, जगत सिंह, प्रवीण गुप्ता और उनकी पत्नी बबीता गुप्ता पर भी बैन लगाया गया है। सितंबर-अक्टूबर 2023 में SEBI को तीन शिकायतें मिलीं कि भसीन स्टॉक मार्केट में गड़बड़ कर रहे हैं। इसके बाद SEBI ने जनवरी 2020 से जून 2024 तक की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *