सेंसेक्स का रिकॉर्ड, महज 138 दिन में बढ़ा 10,000 अंक, पहुंचा 80,000 पर
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने इतिहास में पहली बार सबसे कम कारोबारी दिनों में 10,000 का सफर पूरा किया है। बुधवार को सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 के आंकड़े को पार किया। 70,000 से 80,000 तक आने में सेंसेक्स को केवल 138 दिन लगे हैं, जो इसके इतिहास में 10,000 का आंकड़ा तय करने में सबसे तेज रफ्तार है।
सेंसेक्स ने दिसंबर के मध्य में 70,000 का आंकड़ा छुआ था। आंकड़ों के मुताबिक, पहला 10,000 का आंकड़ा फरवरी, 2006 में हुआ था। फिर 20,000 जाने में सेंसेक्स को 463 दिन लगे। अगले 10,000 यानी 30,000 पहुंचने में सेंसेक्स को 2,318 दिन लगे और इसने अप्रैल, 2017 में इसे हासिल किया।
सेंसेक्स को 30,000 से 40,000 तक जाने में 520 दिन लगे और वहां से 10,000 का आंकड़ा तय करने यानी 50,000 को छूने में इसे 416 दिन लग गए। हालांकि, 50,000 से 60,000 की यात्रा में केवल 158 दिन लगे। 10,000 की बढ़त हासिल करने में यह दूसरी सबसे तेज रफ्तार थी। और 60 से 70 हजार तक जाने में वापस 548 दिन लग गए।

