शीर्ष 10 कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ घटा, रिलायंस को ज्यादा चपत
मुंबई- पिछले हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 का कंबाइन मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.08 लाख करोड़ रुपए घटा है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसका मार्केट कैप ₹67,792 करोड़ घटकर 19.34 लाख करोड़ हो गया है।
टाटा समूह की TCS का मार्केट कैप ₹65,577 करोड़ घटकर ₹13.27 लाख करोड़ पर आ गया है। इसके अलावा LIC, भारती एयरटेल, HUL, इंफोसिस, ICICI बैंक और ITC की मार्केट वैल्यू घटी है। जबकि, HDFC बैंक और SBI की मार्केट वैल्यू बढ़ी है।
HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹10,954 करोड़ बढ़कर ₹11.64 लाख करोड़ हो गया है। वहीं SBI का मार्केट कैप ₹1,338 करोड़ बढ़कर ₹7.40 लाख करोड़ हो गया है। पिछले पूरे कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स में 2% की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी में भी 1.98% की गिरावट रही थी।