सोना इस महीने 2500 रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी आई भारी गिरावट
मुंबई- सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 76 रुपए सस्ता होकर 61,201 रुपए बिका। इस महीने की शुरुआत में भाव 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
उधर, चांदी में भी गिरावट देखने को मिली। ये 677 रुपए सस्ती होकर 70,898 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 71,575 रुपए पर थी। इस महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली है।
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो अब 61,595 प्रति ग्राम पर है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 11% की तेजी आई है। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 70,818 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता।