रेमंड के सिंघानिया की पत्नी ने अलग होने के लिए मांगा 8,700 करोड़ रुपये
मुंबई- रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने अलग होने के लिए शर्त रखी है। उन्होंने करीब 11 हजार करोड़ रुपए की कुल संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी है। सिंघानिया अपनी पत्नी से अलग होने के लिए उनकी शर्त से काफी हद तक सहमत हैं, लेकिन उन्होंने एक फैमिली ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है।
सिंघानिया ने उस ट्रस्ट में परिवार की वेल्थ और एसेट्स को ट्रांसफर करने के लिए कहा है, जिसमें वह एकमात्र मैनेजिंग ट्रस्टी होंगे। गौतम सिंघानिया की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को उनकी संपत्ति वसीयत के रूप में मिल जाएगी। हालांकि, नवाज मोदी फैमली ट्रस्ट बनाने के सुझाव से सहमत नहीं हैं। गौतम सिंघानिया ने 6 दिन पहले 13 नबंवर को अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने की जानकारी दी थी।
नवाज मोदी ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों से इसके बारे में चर्चा चल रही है, अभी यह इनीशियल स्टेज में है। अभी तक कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। ट्रस्ट कानून से परिचित लोगों ने बताया,’इसमें मुख्य रूप से तीन पक्ष होते हैं – एक सेटलर, जो ट्रस्ट में पैसा लगाता है। एक ट्रस्टी, जो एडमिनिस्ट्रेटर और बेनिफिशरी के रूप में काम करता है। तीनों में से एक को अलग होना चाहिए। ट्रस्ट में रिलेशनशिप पहले कानून बाद में आता है। सेटलर ट्रस्ट का ट्रस्टी हो सकता है,लेकिन तीनों ट्रस्टी नहीं हो सकते हैं।