अक्तूबर में देशभर में बिकीं 21 लाख के करीब गाड़ियां, 28 फीसदी का इजाफा 

मुंबई-फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक, अक्टूबर महीने में व्हीकल्स (ऑटो) रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर 48% की वृद्धि हुई। जिसमें दोपहिया 51%, तिपहिया (ऑटो रिक्शा) 66%, पैसेंजर व्हीकल (PV) 41%, ट्रैक्टर 17% और कॉमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की सेल्स में 25% की ग्रोथ आई है। 

सभी कैटेगरी में बढ़त को लेकर फाडा ने कहा कि 2022 का फेस्टिव सीजन पिछले 4 सालों में सबसे अच्छा रहा। 42 दिनों के फेस्टिव पीरियड के दौरान, टोटल व्हीकल्स सेल्स साल-दर-साल 28% बढ़ी। जिसमें दोपहिया 27%, तिपहिया 68%, पैसेंजर व्हीकल 35%, ट्रैक्टर 30% और कॉमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की सेल्स में 29% की ग्रोथ देखने को मिली। 

अक्टूबर महीने में 20,94,378 व्हीकल्स की सेल्स हुई। जबकि पिछले साल इसी महीने में 14,18,726 व्हीकल्स की सेल्स हुई थी। इस साल अक्टूबर की सेल्स 2019 में इसी महीने बेची गई 19,33,484 यूनिट्स की तुलना में 8% ज्यादा है। त्योहारी सीजन ऑटो इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रहा। क्योंकि हर कैटेगरी में ग्राहकों ने अच्छी खरीदारी की। PV सेगमेंट में 2020 के नंबर्स की तुलना में इस साल 2% की ग्रोथ देखने को मिली, जो एक दशक में अब तक का बेस्ट साल और त्योहारी समय रहा है। 

2019 के प्री-कोविड फेस्टिव सीजन की तुलना में इस साल सभी कैटेगरी में ग्रोथ देखने को मिली, जिससे रिटेल सेल्स में 6% की तेजी आई। टू-व्हीलर सेगमेंट में साल-दर-साल 51% और प्री-कोविड अक्टूबर 2019 की तुलना में 6% की ग्रोथ हुई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि थ्री-व्हीलर सेगमेंट में EV की ओर शिफ्ट होने के साथ-साथ 66% की बड़ी ग्रोथ हुई। हालांकि, परमिट की समस्या के चलते कुछ इलाकों में नए वाहनों को झटका लगा है। SUV और कॉम्पैक्ट SUV की हाई डिमांड के चलते पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में 41% की ग्रोथ हुई। इसके अलावा इसमें 2019 की तुलना में 18% की बढ़त देखने को मिली। 

वहीं CV सेगमेंट में सालाना 25% की ग्रोथ हुई। वहीं 2019 की तुलना इसमें 13% की बढ़त दिखी। फाडा को सीवी कैटेगरी में ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन PV में एंट्री लेवल सेगमेंट में नरमी बरकरार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *