अब 20 जुलाई तक हो सकेगा चीनी निर्यात, 8 लाख टन के निर्यात को है मंजूरी
मुंबई- सरकार ने 8 लाख टन चीनी निर्यात की सीमा को 20 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले इसकी तारीख 5 जुलाई थी। भारी बारिश के कारण कंपनियों को कारखानों से बंदरगाहों तक चीनी ले जाना मुश्किल होता है। इसलिए यह कदम उठाया गया है। चीनी उद्योग ने इस फैसले का स्वागत किया है।
भारतीय चीनी मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला ने कहा कि यह अच्छा फैसला है। भारत ने 6 साल में पहली बार चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। घरेलू बाजार में कीमतों को कम करने के लिए इसकी निर्यात सीमा एक करोड़ टन रखी गई थी। इस्मा का अनुमान है कि 30 सितंबर को खत्म होने वाले चीनी के सीजन में भारत ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश बन सकता है।