भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 40 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की, बाजार में भारी गिरावट
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने चौंकाने वाला फैसला किया है। इसने रेपो रेट में 40 बीपीएस की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स इसके बाद 700 अंक नीचे गिर गया। आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक अगले महीने होने वाली है। उससे पहले ही यह फैसला ले लिया गया है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज दोपहर दो बजे इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महंगाई की दर लगातार ऊंची बनी हुई है और 10 साल का सरकारी बेंचमार्क का यील्ड 28 बीपीएस बढ़कर 7.40 फीसदी हो गया है। उन्होंने अकोमेडेशन पॉलिसी को वापस लेने के सआथ साथ कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है।
वैसे यह पहले से ही अनुमान था कि रिजर्व बैंक अगली बैठक में नीतिगत दरों को बढ़ा सकता है, क्योंकि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ऐसा ही कर रहे हैं। पर अचानक बीच में ही यह फैसला हो गया। रिजर्व बैंक ने अपना फोकस विकास की बजाय महंगाई पर कर दिया है। अप्रैल की मीटिंग में इसने कहा कि कंज्यूमर प्राइस 6.95 फीसदी से ऊपर मार्च में थी। इसलिए उसका फोकस बदल गया है।