श्रीलंका में 100 रुपए की एक कप चाय, ब्रेड 150 रुपए पैकेट 

मुंबई- श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से अब तक का सबसे गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा है। 1 कप चाय भी 100 रुपए पर पहुंच गई है। ब्रेड के एक पैकेट के लिए 150 श्रीलंकाई रुपए देने पड़ रहे हैं। श्रीलंका या कोई भी देश अपने जरूरत की वस्तुएं या तो खुद बनाते हैं या उन्हें विदेशों से आयात करते हैं और विदेशों से कुछ भी आयात करने के लिए आपको उन्हें डॉलर में चुकाना पड़ता है। 

श्रीलंका में महंगाई बढ़ने का एक मुख्य कारण डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए का कमजोर होना भी है। मार्च महीने में ही डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए की वैल्यू 46% गिरी है। मार्च में ही 1 डॉलर की वैल्यू 201 श्रीलंकाई रुपए से बढ़कर 295 श्रीलंकाई रुपए पर पहुंच गई है। इससे श्रीलंका में महंगाई बढ़ रही है।  

फॉरेक्स (फॉरेन एक्सचेंज) मार्केट में रुपए के बदले विभिन्न देशों की मुद्राओं की लेन-देन की दर तय होती है। डॉलर के मुकाबले यदि रुपए में घट-बढ़ होती है तो इसका सीधा असर फॉरेक्स मार्केट पर दिखता है, क्योंकि इसी के आधार पर देश के लोग विदेशी बाजारों से लेन-देन करते हैं। साथ ही सबसे पहले निर्यातक और आयातक प्रभावित होते हैं। हर देश के अपने फॉरेक्स मार्केट होते हैं, लेकिन सभी एक ही तरह से काम करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *