IPL में 74 खिलाड़ियों पर लगी बोली, 600 खिलाड़ी होंगे नीलाम  

मुंबई- बेंगलुरु में चल रहे IPL मेगा ऑक्शन में शनिवार को 74 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। शनिवार को हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 बिके।  

10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है। रविवार को भी यह नीलामी जारी रहेगी। 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। इनमें 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं आवेश खान, जिन्हें 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। 

ईशान किशन सबसे महंगे बिके 

सबसे महंगे बिके बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। इनकी बेस प्राइस महज 40 लाख थी। 

20 लाख के बेस प्राइस वाले मुरुगन अश्विन को 1.60 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उनके लिए मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद ने बोली लगाई। पिछले सीजन पंजाब से खेलते हुए उनकी सैलरी 20 लाख रुपए थी। 20 लाख के बेस प्राइस वाले आवेश खान को 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। आवेश के लिए चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद और मुंबई ने बोली लगाई थी। IPL 2021 में दिल्ली से खेलते हुए उनकी सैलरी केवल 75 लाख थी। 

कार्तिक त्यागी को 4 करोड़ में SRH ने खरीदा। हापुड एक्सप्रेस के लिए चेन्नई और दिल्ली ने बोली लगाई। पिछले सीजन में राजस्थान की टीम से खेलते हुए इस गेंदबाज की सैलरी 1.30 करोड़ रुपए थी। अनुज रावत को 3.40 करोड़ में RCB ने खरीदा। युवा विकेटकीपर के लिए हैदराबाद, RCB ने बोली लगाई। IPL 2020 में अनुज रावत को राजस्थान ने 80 लाख में खरीदा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *