भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में एक से एक कारों का हो रहा है प्रदर्शन

मुंबई-भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शुरू हो गया है। पहले दिन मारुति-सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को को दिखाया है। मारुति ने कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक शामिल है।

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। ई विटारा की कीमत 49kWh बैटरी पैक वाले बेस मॉडल की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

ई-ऑलग्रिप AWD वर्जन की कीमत 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी-2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लि. के प्लांट में किया जाएगा। इसके जून तक यूरोप, जापान और भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध की उम्मीद है। भारतीय बाजार में ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 से रहेगा।

हुंडई मोटर इंडिया ने मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा-ev पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। कंपनी ने क्रेटा-ev के 4 मॉडल एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, स्मार्ट (O) और प्रीमियम लॉन्च किए हैं। यह कंपनी की सबसे सस्ती ईवी है।

कंपनी का दावा है कि क्रेटा-ev फुल चार्ज में 473km तक चलेगी और यह सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘e-एक्सेस’ पेश कर दी है। फुल चार्ज पर ये गाड़ी 95 किलोमीटर चलेगी। एक्सेस इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 81,700 रुपए रखी गई है। यह TVS iQube, बजाज चेतक, एथर रिज्टा और ओला S1 एयर जैसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगी।

JSW MG मोटर इंडिया ने MPV M9 (जिसे पहले Mifa 9 कहा जाता था) को दिखाया है। यह MG सेलेक्ट प्रीमियम आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी और साइबरस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के साथ बेची जाएगी। MG ने M9 को प्रीमियम MPV के तौर पर लॉन्च किया है, जिसमें बॉक्सी डिजाइन है लेकिन स्लीक LED DRL और LED हेडलैंप हैं। इन्हें फ्रंट बंपर पर लगाया गया है और किनारों पर क्रोम एम्बेलिशमेंट है।

एक्सपो 2025 में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो का दायरा काफी बढ़ गया है। पिछली बार 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स ने शामिल हुए थे और 1.5 लाख से ज्यादा लोग आए थे। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है।

ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स ने टाटा सिएरा ICE (इंटरनल कंबशन इंज) कॉन्सेप्ट को शोकेस किया गया है। टाटा सिएरा ICE में नई डिजाइन थीम अपनाई गई है जो नई हैरियर और सफारी में भी देखने को मिली थी। हालांकि, सिएरा का एक्सटीरियर लेआउट काफी हद तक पुरानी सिएरा जैसा ही दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *