बिहारी बाबू ईशान किशन सबसे महंगे, मुंबई ने खरीदा 15.25 करोड़ में
मुंबई- 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले विकेटकीपर ईशान किशन को 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। ईशान पर मुंबई और पंजाब ने बोली लगानी शुरू की थी। पिछले साल उनकी आईपीएल सैलरी 6.20 करोड़ थी।
1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। पूरन पर CSK, SRH और KKR ने बोली लगाई थी। पिछले साल पंजाब किंग्स से खेलते हुए उनकी सैलरी 4.2 करोड़ थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में RCB ने खरीदा। RCB के अलावा चेन्नई ने भी उनके ऊपर बोली लगाई थी। KKR के लिए खेलते हुए उनकी सैलरी 7.40 करोड़ थी।
1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। बेयरस्टो पर दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनकी सैलरी 2.20 करोड़ थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। पिछले साल भी अंबाती CSK का ही हिस्सा थे। अंबाती पर उनकी चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनको चेन्नई से 2.20 करोड़ मिलते थे।