मलेशिया में अब बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय, इन देशों में भी सुविधा
मुंबई- मलेशिया ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री को लेकर घोषणा की है। मलेशिया (Malaysia) के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने कहा कि 1 दिसंबर से भारतीय नागरिकों को मलेशिया आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।
26 नवंबर को अनवर इब्राहिम ने पुत्रजया में अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी की सालाना कांग्रेस में कहा कि भारतीय नागरिक मलेशिया में 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के अधीन होगा। मलेशिया ने यह कदम अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने को लिए उठाया है। बता दें कि मलेशिया में सबसे ज्यादा भारत और चीन के टूरिस्ट आते हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मलेशिया में इस साल जनवरी से जून के बीच 91 लाख पय आए, जिनमें चीन से 498,540 और भारत से 283,885 पर्यटक आए। थाईलैंड की बात करें तो, पिछले महीने यहां की सरकार ने 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक 6 महीने के लिए भारतीय और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री के लिए अनुमति देगा।
वहीं, श्रीलंका की कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के टूरिस्ट्स को फ्री वीजा जारी करने की मंजूरी दी है।
इस लिस्ट में वियतनाम का नाम भी शामिल है। बता दें कि वियतनाम भी भारत और चीन के लिए वीजा फ्री एंट्री करने को लेकर विचार कर रहा है। अब तक जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, स्वीडन, डेनमार्क और फिनलैंड के सिटीजन बिना वीजा के वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं।