जोमैटो और स्विगी का ऐप डाउन, खाने का ऑर्डर देने वाले परेशान  

मुंबई- फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो और स्विगी बुधवार को कुछ देर के लिए डाउन हो गए। ये ऐप लंच के समय डाउन हुए जब ऑर्डर की संख्या आम तौर पर ज्यादा होती है। ऐप डाउन होने की वजह अमेजन वेब सर्विसेज को बताया गया। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद इन फूड एग्रीगेटर्स की सर्विसेज फिर से सामान्य हो गई। पिछले महीने भी करीब डेढ़ घंटे ये ऐप डाउन रहे थे। 

ग्राहकों ने ट्विटर पर बताया कि वो खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। फूड ऑर्डर करने के दौरान ‘समथिंग वेंट रॉन्ग। प्लीज ट्राय अगेन लेटर।’ ये मैसेज दिखाई दे रहा था। एक ग्राहक की शिकायत का जवाब देते हुए, जोमेटो केयर ने ऐप डाउन से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। जोमैटो ने इसे अस्थाई समस्या बताया। 

स्विगी ने भी एक ग्राहक की शिकायत का जवाब देते हुए कहा कि ‘तकनीकी खराबी के कारण आपको हो रही परेशानी के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया हमारा साथ दें।’ बीते महीने भी करीब डेढ़ घंटे के लिए जोमैटो का सर्वर डाउन रहा था। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *