पूर्व आईपीएस अधिकारी जेल में, बलात्कारी और हत्यारे राम रहीम को Z प्लस सुरक्षा

मुंबई- फरलो पर जेल से बाहर रह रहे डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को अब Z प्लस सुरक्षा में रखा जाएगा। इस संबंध में ADG CID की तरफ से रोहतक रेंज कमिश्नर को पत्र लिखा गया था। राम रहीम को चुनावी समय में फरलो दिया गया है। इस समय पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं, जिस पर डेरा का असर होता है।

उधर, उत्तर प्रदेश से जबरन रिटायर किए गए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अगस्त 2021 से जेल में बंद हैं। उन्हें उस समय लखनऊ पुलिस ने घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई थी। पीड़िता और उसके साथी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामले में उनको आरोपी बनाया गया है।

अमिताभ ठाकुर की ओर से कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा गया है कि उन्हें फर्जी फंसाया गया है और जानबूझ के सुप्रीम कोर्ट के सामने अंतिम वीडियो में सात लोगों में केवल उन्हें ही मुजरिम बनाया गया। जबकि उन्होंने मात्र अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, जो उनके पास सूचना आई थी उसे सक्षम अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेजा था। वहीं, सरकार की तरफ से इस मामले में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ विरोध किया गया और अमिताभ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए।

उधर, पत्र में बताया गया है कि उनको गृह मंत्रालय से इनपुट मिले हैं कि राम रहीम को खालिस्तान समर्थित आतंकवादियों से खतरा है और सजा से पहले भी उसको धमकियां मिलती रही हैं। इसी खतरे को देखते हुए गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा को कड़ा किया जाना जरूरी है।

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम 7 फरवरी से फरलो पर है और इस दौरान वह गुरुग्राम स्थित अपने डेरे में परिवार के साथ रह रहा है। गुरमीत को फरलो दिए जाने के विरोध में हाईकोर्ट में 23 फरवरी को सुनवाई होनी है। राम रहीम ने रोहतक की सुनारिया जेल के सुप्रिटेंडेंट को 31 जनवरी को पत्र लिखकर तीन सप्ताह की फरलो दिए जाने की मांग की थी और अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहने की इच्छा जताई थी।

राम रहीम के अनुसार, वह 4 साल 4 महीने से जेल में बंद है और परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो छुट्टी चाहता है। गुरुग्राम कलेक्टर ने एक दिन में ही एक जनवरी को राम रहीम को फरलो देने की सिफारिश करते हुए वापस रोहतक प्रशासन को पत्र का जवाब भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *