योगी आज लेंगे शपथ, साथ में 45 मंत्रियों की जंबो लिस्ट भी हुई तैयार 

मुंबई- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज दूसरी बार शपथ लेंगे। शपथ समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में शाम 4 बजे से होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। 

12 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 उप मुख्यमंत्री भी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा योगी ने विपक्ष के कई नेताओं को भी शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।  

योगी ने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना हो। मेरे पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था, लेकिन पार्टी ने 2017 में मुझ पर विश्वास किया और आज यूपी पीएम मोदी ने नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।  गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने 50 नेताओं को चाय पर बुलाया।  

सूत्रों के अनुसार योगी सरकार 2.0 की नई कैबिनेट में 45 से 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 16 से 17 पुराने मंत्रियों को योगी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस बार मंत्रिमंडल में करीब 20 नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी दिनेश शर्मा को सरकार की जगह संगठन में बड़ी भूमिका दे सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 

UP विधानसभा के इतिहास में लगातार दूसरी बार CM बनने वाले पहले उम्मीदवार। 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले मुख्यमंत्री। BJP शासन में पहली बार ऐसा हुआ, जब 5 साल तक एक ही व्यक्ति CM रहा। 2007 में मुलायम सिंह के बाद बतौर CM चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार। 34 साल से चल रहे नोएडा फैक्टर को तोड़ कर जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री। योगी लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले पांचवें CM हैं। इसके पहले 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता, 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा और 1985 में एन.डी. तिवारी भी ऐसा कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *