सोना की कीमतें ढाई महीने के निचले स्तर पर, 46,773 रुपए पर पहुंचा

मुंबई– सोने में फिर गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ सोना ढाई महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन कर वेबसाइट के अनुसार सराफा बाजार में सोना 306 रुपए सस्ता होकर 46,773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 14 अप्रैल को सोना 46,506 रुपए पर आया था। इसके बाद सोना बढ़ना शुरू हुआ था और एक समय 49 हजार के पर निकल गया था।  

चांदी 522 रुपए सस्ती होकर 67,747 रुपए पर आ गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार जून महीने की बात करें तो इस महीने सोना अब तक 2,649 रुपए सस्ता होकर हुआ है। इस महीने की शुरुआत में यानी 1 जून को सोना 49,422 रुपए पर था जो अब 46,773 पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 4,681 रुपए सस्ती होकर 72,428 से 67,747 रुपए पर आ गई है। 

लॉकडाउन के कारण ज्वैलरी की डिमांड में कमी आई है इसके अलावा डॉलर के मजबूत होने से भी सोने की कीमत में ये कमी देखने को मिल रही है। ये गिरावट जुलाई में भी जारी रह सकती है जिससे सोना 46,200 रुपए तक आ सकता है। हालांकि इसे बात सोना वापस ऊपर जाएगा। जुलाई के बाद अगस्त से सराफा बाजार में सोने की मांग बढ़ेगी। इससे ये साल के आखिर तक फिर 55 हजार तक जा सकता है। इसीलिए निवेशकों को इस गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना 1,760 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इस महीने की शुरुआत में ये 1900 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर था। लेकिन डॉलर में तेजी के कारण सोने की कीमत में कमी आई है। कोराना महामारी के कारण देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है। जब भी महंगाई बढ़ती है तो इसका फायदा सोने को मिलता है। इसके अलावा अब लॉकडाउन भी खुल गया है इससे शादी और अन्य समारोह भी शुरू होंगे। इससे सराफा बाजार में भी सोने की मांग बढ़ेगी। दिवाली तक सोना फिर 50 हजार रुपए तक जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *