2020 में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने जोड़ा 72 लाख फोलियो

मुंबई– म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने साल 2020 में 72 लाख से ज्यादा फोलियो जोड़े हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अनुसार इसी के साथ म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल फोलियो की संख्या 9.43 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसकी तुलना में 2019 में म्यूचुअल फंड उद्योग ने 68 लाख फोलियो जोड़े थे। 

दिसंबर 2020 के अंत तक 45 म्यूचुअल फंड कंपनियों के कुल फोलियो की संख्या 72 लाख बढ़कर 9.43 करोड़ पर पहुंच गई, जो दिसंबर 2019 के अंत तक यह 8.71 करोड़ थी। इस हिसाब से 2019 के मुकाबले 2020 में 6% ज्यादा फोलियो जुड़े हैं। 2018 में 1.38 करोड़, 2017 में 1.36 करोड़, 2016 में 70 लाख और 2015 में 56 लाख के करीब फोलियो जोडे़ गए थे। 

इसके अलावा इंडस्ट्री का असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) दिसंबर के अंत में 17% से बढ़कर 31 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो दिसंबर 2019 के अंत में 26.54 लाख करोड़ रुपए था। 

क्या है फोलियो?
एक निवेशक के एक से ज्यादा फोलियो हो सकते हैं और फोलियो में 18 लाख निवेशकों की बढ़ोतरी का मतलब ये नहीं है कि 18 लाख नए निवेशक बढ़े हैं। जिस तरह किसी व्यक्ति के एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हो सकते हैं वैसे ही एक निवेशक के एक से ज्यादा फाेलियो हो सकते हैं। ये एक यूनिक नंबर होता है जो निवेशक की पहचान होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *