सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 918 रुपए सस्ता हुआ

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 918 रुपए सस्ता हुआ है। सोना बीते 1 महीने के अपने सबसे कम रेट पर आ गया है। इससे पहले 8 मई को सोना 47,500 रुपए पर आया था। 

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की बात करें तो चांदी 1,311 रुपए सस्ती होकर 70,079 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अमेरिकी फेडरल बैंक के साल 2023 के अंत तक ब्याज दर में 2 बार बढ़ोतरी करने की बात के बाद लोगों की रुचि सोने में कम हुई है। इससे सोने के दाम कम हुए हैं और आने वाले दिनों में ये 46,800 रुपए तक जा सकते हैं। 

सोने की इस गिरावट से निवेशकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये गिरावट ज्यादा लम्बी चलने वाली नहीं है और इस साल के आखिर तक सोना 55 हजार रुपए तक जा सकता है। कोराना महामारी के कारण देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है। जब भी महंगाई बढ़ती है तो इसका फायदा सोने को मिलता है। इसके अलावा अब लॉकडाउन भी खुल गया है इससे शादी और अन्य समारोह भी शुरू होंगे। इससे सराफा बाजार में भी सोने की मांग बढ़ेगी। इस साल के आखिर तक सोना फिर 56 हजार रुपए तक जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *