सोने कीमतों में आई कमी, 47,353 रुपए पर पहुंचा

मुंबई– सोना 48 रुपए सस्ता होकर 47,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले 26 अप्रैल को भी सोने के दाम में 405 रुपए की कमी आई थी। 23 अप्रैल को सराफा बाजार में सोना 47,806 रुपए पर था, जो आज 47,401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते सोना 453 रुपए सस्ता हुआ है। सोना अपने आल टाइम हाई 56,200 रुपए से 9 हजार से भी ज्यादा सस्ता हो गया है। 

चांदी की बात करें तो ये आज 182 मंहगा होकर 68,565 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि इस महीने ही चांदी एक समय 70 हजार पर पहुंच गया था। 5 मार्च को सोना 43,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। तब से अब तक सोना करीब 3500 रुपए महंगा हो गया है। आने वाले 5 से 6 महीनों में इसकी कीमत 60 हजार तक जा सकती है। 

अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। कोरोना महामारी के कारण निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ था। हमेशा देखा गया है कि जब भी शेयर बाजार में नुकसान की आशंका हो, डॉलर की तुलना में अन्य मुद्रा कमजोर पड़ने की नौबत हो तो सोने के भाव में उछाल देखा जाता है। लेकिन वैक्सीन आने के बाद सोने के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी और ये 44 हजार के नीचे आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा होने लगा है। सोने की कीमत 1,780 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *