जानिए मुकेश अंबानी की साली क्या करती हैं काम, इस संस्थान की हैं प्रमुख
मुंबई- नीता अंबानी अक्सर अपने काम और फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ममता दलाल नीता अंबानी की छोटी बहन हैं। ममता सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं। नीता अंबानी के साथ भी उन्हें कम ही देखा जाता है। हालांकि वो काफी मशहूर हैं। ममता को सिर्फ पढ़ने का शौक है। वह वर्कशाप और फिजिकल एक्टिविटीज भी करती हैं। नीता अंबानी की बहन ममता दलाल पेशे से एक स्कूल टीचर हैं। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का मैनेजमेंट संभालती हैं। ममता नीता अंबानी से चार साल छोटी हैं।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में देश के कई बड़े सेलिब्रिटी के बच्चों ने पढ़ाई की है। ममता ने शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को पढ़ाया है। उन्हें पढ़ने का काफी शौक है। बता दें कि शादी से पहले नीता अंबानी भी शादी के कई सालों तक टीचिंग की थी, उनके दादा फ्रेंच के प्रोफेसर थे। ऐसे में उनके घर में पढ़ाई का माहौल था। इससे चलते उनकी भी रुचि पढ़ाने में बढ़ गई।
नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। वह भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। मुकेश अंबानी ने साल 1984 में नीता अंबानी से शादी की थी। हालांकि उनकी बहन ममता के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। ममता दलाल ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए हैं। वह वर्कशाप भी करती रही हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं।