अब सभी राज्यों में 72 घंटे के आरटी पीसीआर की रिपोर्ट जरूरी, नहीं हुई तो कुछ राज्य एयरपोर्ट से लौटा देंगे

मुंबई-देश में कोरोना वायरस महामारी (का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों के लिए कड़े प्रतिबंध  लगा दिए हैं। आपको अब कहीं भी जाने के लिए 72 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट रखनी होगी। अगर ऐसा नहीं है तो कई राज्य आपको एयरपोर्ट से वापस भेज देंगे। कई राज्यों ने हालांकि एयरपोर्ट पर इसकी जांच करने की सुविधा शुरू की है जिसका चार्ज आपको देना होगा। 

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एंट्री करने वाले सभी यात्रियों के पास RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए, जो 48 घंटे के अंदर की हो। ऐसा नहीं होने पर एयरपोर्ट से ही आपको वापस भेज दिया जाएगा। असम में मुंबई और बेंगलुरु से आने वाले सभी यात्रियों को RT-PCR या फिर एंटीजन टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। यात्रियों के पास RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए, जो 72 घंटे के अंदर की हो।  

बिहार में केरल, महाराष्ट्र और पंजाब से आने वाले यात्रियों के पास निगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी, उनकी पहुंचने पर RT-PCR जांच की जाएगी। यात्रियों के पास RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए, जो 72 घंटे के अंदर की हो। दिल्ली में महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है, जो 72 घंटे के अंदर की हो। ऐसा नहीं होने पर एयरपोर्ट से वापस जाना पड़ सकता है। 

गुजरात सरकार ने आदेश जारी किया है कि अगर कोई यात्री दूसरे राज्य से आता है, तो उसके लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी है। ये रिपोर्ट RT-PCR ही होनी चाहिए, जो 72 घंटे के अंदर की हो। पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोगों के पास राज्य में एंट्री करने से पहले 72 घंटों के भीतर का RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट पास रखना अनिवार्य है। 

जम्मू और कश्मीर में एंट्री करने वाले देश के सभी राज्यों के यात्रियों के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है, जो 72 घंटे के अंदर का हो। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना से पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता आने वाले सभी यात्रियों को एंट्री के दौरान 72 घंटों के भीतर का RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। 

उत्तराखंड  सरकार ने हरिद्वार में जारी महाकुंभ के मद्देनजर सभी राज्यों के लोगों के लिए पवित्र शहर में एंट्री के 72 घंटे पहले का RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों के पास RT-PCR/CBNAAT की रिपोर्ट 72 घंटे से कम की नहीं होगी उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटों के भीतर का RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट तैयार लाना अनिवार्य है।   

तमिलनाडु जाने वालों को राज्य की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और राज्य में एंट्री से पहले ई-पास लेना होगा। राजस्थान में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है, जो 72 घंटे पहले का हो। 

ओडिशा में भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के अंदर का RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है। मेघालय में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा, राज्य में प्रवेश करने से पहले मेघालय की आधिकारिक साइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *