यह कंपनी आईपीओ से जुटाएगी 6 हजार करोड़ रुपए, ऑटो सेक्टर की है कंपनी
मुंबई– शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट के चलते कंपनियां इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में ऑटो कंपोनेंट तैयार करने वाली कंपनी सोना कामस्टार भी है। कंपनी ने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन के किया है।
कंपनी ने बताया कि वह IPO के जरिए करीब छह हजार करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। यह देश में किसी भी ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी का सबसे बड़ा IPO होगा। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी। सोना कामस्टार ने IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशिल, क्रेडिट सुइस, नोमुरा और जेपी मॉर्गन को इन्वेस्टमेंट बैंक नियुक्त किया है। कानूनी सलाह के लिए साइरिल अमरचंद मंगलदास और ट्रिलीगल को नियुक्त किया है।
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी में ब्लैकस्टोन का भी निवेश है। अमेरिकी कंपनी भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल रियल एस्टेट ओनर है। पोर्टफोलियो में शामिल आधार हाउसिंग फाइनेंस ने भी करीब 7,300 करोड़ रुपए जुटाने के लिए DRHP फाइल किया है।
कंपनी ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनियों को माल सप्लाई करती है। इसमें फार्ड मोटर्स, डायल्मर, टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड शामिल हैं। हाल ही में कंपनी को 26 ग्राहकों से 50 नए ऑर्डर मिले हैं। इससे कंपनी का रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का रेवन्यू 1,600 करोड़ रुपए रहा था। इसे 2024 तक करीब 7,300 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य है। भारत, चीन, मैक्सिको और अमेरिका में कंपनी के कुल 9 प्लांट हैं। कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर हैं।