एसबीआई ने 13,455 लोगों की भर्ती की, अब 2.50 लाख से ज्यादा कर्मचारी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ग्राहक अनुभव बढ़ाने और बेहतर सेवा देने के लिए 13,455 लोगों की भर्ती की है। यह सभी जूनियर एसोसिएट्स के पद पर चुने गए हैं। बैंक ने बताया, भर्ती का उद्देश्य 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्तियों को भरना है। चयन प्रक्रिया फरवरी और मार्च, 2025 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षाओं और अप्रैल, 2025 में आयोजित मुख्य परीक्षाओं के साथ शुरू हुई।
एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा, बैंक की विभिन्न श्रेणियों में कुल भर्ती लगभग 18,000 लोगों की है। इनमें से लगभग 13,500 लिपिकीय भर्ती होगी। 3,000 परिवीक्षाधीन अधिकारी और स्थानीय स्तर के अधिकारी होंगे। बैंक में इस समय कुल 2,36,000 से अधिक कर्मचारी हैं।