महिलाओं के चलाई जा रही यह खास सरकारी स्कीम एक अप्रैल से हो जाएगी बंद

मुंबई- सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास इन्वेस्टमेंट स्कीम ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) 1 अप्रैल 2025 से बंद हो रही है। 31 मार्च 2025 के बाद इस स्कीम में पैसा नहीं लगाया जा सकेगा।

1 फरवरी 2023 को पेश बजट में सरकार ने इस योजना को 2 साल के लिए शुरू की थी। यानी 31 मार्च 2025 के बाद इस स्कीम के दो साल पूरे हो रहे हैं। सरकार ने अब तक इस स्कीम को आगे बढ़ाने को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है।

खास परिस्थितियों में ये अकाउंट 2 साल से पहले, लेकिन 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। ये ब्याज प्रिंसिपल अमाउंट पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *