दुनिया में केवल यहां पर है 10 स्टार होटल, जानिए इसका किराया और नाम
मुंबई- दुबई का बुर्ज अल अरब दुनिया का एकमात्र 10-स्टार होटल है। अपनी अनोखी आकृति और शानदार मेहमाननवाजी के लिए इसे जाना जाता है। 1999 में खुला यह होटल कृत्रिम द्वीप पर बना है। इसके निर्माण में 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा की लागत आई। इस होटल के 39% हिस्से में कोई नहीं रहता है।
यह होटल विलासिता की पराकाष्ठा का प्रतीक है। यहां एक रात ठहरने का किराया पीक सीजन में 10 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। मेहमान हेलीकॉप्टर और रोल्स-रॉयस जैसी कारों में पहुंचते हैं।
बुर्ज अल अरब में ठहरना अनोखा अनुभव होता है। यहां फर्श से छत तक की खिड़कियों से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है। HD TV और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। खाने-पीने के लिए आठ विश्वस्तरीय रेस्टोरेंट हैं। एक आलीशान स्पा है जहां सौना और इनडोर इन्फिनिटी पूल जैसी सुविधाएं हैं। यहां से भी अरब सागर का नजारा दिखाई देता है।
656 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्काई व्यू बार में मेहमान शानदार नजारों के साथ दोपहर की चाय का आनंद ले सकते हैं। होटल में दो स्विमिंग पूल और एक रूफटॉप बार भी है। एक्सक्लूसिव कबाना भी उपलब्ध हैं। जुमेराह वाइल्ड वाडी वाटरपार्क पास में होने से मेहमानों के लिए मनोरंजन के और भी विकल्प उपलब्ध हैं।