अक्तूबर में यूपीआई का रिकॉर्ड, 23.50 लाख करोड़ रुपये के 16.58 अरब लेनदेन

मुंबई- अक्टूबर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 1,658 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान 23.50 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 45% की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2016 में UPI की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक किसी एक महीने में किया गया सबसे ज्यादा और सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन है।

अक्टूबर 2023 में UPI के जरिए 1,141 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और इसके जरिए 17.16 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। एक साल में ट्रांजैक्शन की यह राशि 37% बढ़ी है। अक्टूबर 2024 में रोजाना औसत ट्रांजैक्शन 53 करोड़ 50 लाख रहा और 75,801 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

इस साल सितंबर की तुलना में अक्टूबर में ट्रांजैक्शन की संख्या में 10.23% की बढ़ोतरी हुई है। जबकि ट्रांसफर की गई राशि में 13.85% का इजाफा हुआ। सितंबर 2024 में UPI के जरिए 1,504 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और 20.64 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *