देश में बढ़ रही पुरानी कारों की मांग, 2028 तक 1.09 करोड़ कारों की होगी बिक्री
मुंबई- देश में पुरानी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2028 तक पुरानी कारों की बिक्री 1.09 करोड़ यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। इनका कुल मूल्य दोगुना से ज्यादा बढ़कर 73 अरब डॉलर हो जाएगा। 2022-23 तक 51 लाख यूनिट कारें बिकी हैं।
आईबीबी रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में पुरानी कारों के उद्योग का मूल्य 32.44 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया है, व्यक्तिगत रूप से बढ़ती प्राथमिकता के अलावा, बढ़ती खर्च की क्षमता और छोटे वाहन की मांग से पुरानी कारों की बिक्री बढ़ रही है। कोविड के बाद नए जमाने के खरीदारों के बीच पुरानी कारों की मांग वैश्विक स्तर पर ऊंची बनी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुरानी कारों का भारतीय बाजार तेजी से बढ़ेगा, क्योंकि यह लोगों के बजट में आ रही हैं। वित्त वर्ष 2026-27 तक 80 लाख पुरानी कारों की बिक्री होने का अनुमान है।