ऊपर भगवान हैं, वह पुरुष या महिला जो भी हों लेकिन भारतीय- निलेश शाह
मुंबई- कोटक महिंद्रा एएमसी (Kotak Mahindra AMC) के एमडी नीलेश शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने ही अंदाज में भारतीय इकोनॉमी (Indian Economy) के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बनने पर कहा है कि ऊपर भगवान हैं। वह पुरुष या महिला जो भी हों लेकिन, हैं भारतीय। नीलेश शाह ने कहा कि भारत के लिए शानदार आर्थिक परिस्थितियां बनी हुई हैं। कच्चे तेल के दाम सस्ते हैं और दुनियाभर में चल रही अलग-अलग जंग के बावजूद हमारी इकोनॉमी आगे बढ़ रही है।
मुंबई में एक सम्मलेन के दौरान नीलेश शाह ने कहा कि यह ऊपर बैठे ईश्वर का ही आशीर्वाद है कि इजराइल और हमास के बीच जारी जंग, यमन में चल रहे संघर्ष, रूस यूक्रेन युद्ध के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा। अब यूएस फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं।
अभी तीन महीने पहले ही फेड रिजर्व ने कहा था कि ब्याज दरें लंबे समय तक स्थिर रहेंगी। मगर, भगवान ने उन्हें तथास्तु कहा और अब वह ब्याज दरों में कटौती की बात करने लगे। साथ ही भारत की जीडीपी वृद्धि के नंबर भी मजबूत बने हुए हैं।
नीलेश शाह ने कहा कि भारत के ऊपर दैवीय शक्ति का हाथ है. शायद यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमतें तमाम संघर्षों के बावजूद ऊपर नहीं गई हैं। सऊदी अरब और रूस ने तेल के उत्पादन में कटौती की है। फिर भी कच्चे तेल तेल के रेट स्थिर बने हुए हैं।
नीलेश शाह ने के मुताबिक, भारत का टैलेंट अब देश में ही रुककर काम कर रहा है। अब ये लोग काम करने के लिए बाहर नहीं जा रहे। हमने इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किया है. टैलेंट, पूंजी और इंफ्रास्ट्रक्चर का यह जोड़ हमारी मजबूत ग्रोथ का आधार है।