छंटनी की भारी योजना, 400 कर्मचारियों को निकाल सकती है स्विगी
मुंबई- ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली स्विगी 400 कर्मचारियों को निकाल सकती है। यह उसके कुल 6,000 कर्मचारियों का करीब सात फीसदी हिस्सा है। इस छंटनी को धीरे-धीरे कई बार में पूरा किया जाएगा। इसमें टेक और परिचालन विभाग के लोगों पर ज्यादा असर होगा। कंपनी इसी साल आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।
स्विगी ने जनवरी 2023 में भी 380 कर्मचारियों को हटाया था। तब इसने कहा था कि इसके पास जरूरत से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी ने हाल में अपने प्लेटफॉर्म की फीस भी 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने की योजना बनाई थी। इससे पहले फ्लिपकार्ट में 1,100-1,500 लोगों की नौकरी जाने की खबर थी। गूगल में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।