वॉशिंगटन सुंदर की कीमत 8.75 करोड़ हुई, पिछले साल 3.20 करोड़ में बिके थे  

मुंबई- 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वॉशिंगटन सुंदर पर पंजाब, गुजरात और हैदराबाद ने दांव लगाया था। सुंदर को SRH ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल RCB से सुंदर को 3.20 करोड़ मिलते थे। 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मार्श पर SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पिछले साल हैदराबाद में मार्श की सैलरी 2 करोड़ रुपए थी। 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। पंड्या पर पंजाब, SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पांड्या की मुंबई इंडियंस में सैलरी 8.8 करोड़ थी। 

हसरंगा पर पंजाब और RCB ने बोली लगाई थी। पिछले साल हसरंगा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे थे। पिछले साल RCB में उनकी सैलरी 50 लाख रुपए थी। 

कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और राजस्थान के बीच जबर्दस्त होड़ देखने को मिली। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल हैदराबाद में उनकी सैलरी केवल 75 लाख रुपए थी। 

घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बारिश करने वाले नीतीश राणा को KKR ने 8 करोड़ में खरीदा। राणा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और पिछले साल तक उनकी IPL सैलरी 3.40 करोड़ थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *