बोल्ड ड्रेस में सजी परिणीति, राघव के साथ शादी, आज ससुराल पहुंचेगी दूल्हन
नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कल राजस्थान के उदयपुर में धूमधाम से शादी हुई। बोल्ड ड्रेस में पहुंची परिणीति आज ससुराल यानी दिल्ली पहुंचेंगी। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हुआ। इसमें कपल ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी दिया।
करीब 8.30 बजे परफारमेंस शुरु हुआ, जिसमें कई नेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर उदयपुर से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का प्यारा सा वीडियो सामने आया है, जहां दुल्हन परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की पहली झलक देखने को मिली हैं। लेकिन छतरी की मदद से दोनों के लुक और चेहरे को छिपाया गया है।
परिणीति चोपड़ा के भाई भी फुल ड्रेस-अप होकर नजर आए। वह मेहमानों के साथ बात करते दिख रहे थे। मालूम हो, परिणीति चोपड़ा के दो भाई हैं सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा। एक भाई उनके बिजनेस से जुड़े हैं तो छोटे वाले शिवांग डॉक्टर हैं।
होटल के बाहर तक शादी की पूजा की आवाजें साफ सुनाई दे रही थी। वहीं रिश्तेदारों का आना जाना भी लगातार लगा हुआ था। चड्ढा और परिणीति परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी से भी इनसाइड तस्वीरें सामने आई है। काले सूटबूट में दूल्हेराजा नजर आ रहे हैं तो दुल्हन परिणीति के हाथों पर सजी मेहंदी भी देख सकते हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कद्दावर नेता भी शामिल हुए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में दोपहर 1 बजे से शुरू हुई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इग्लैंड से पढ़ाई की है। दोनों तभी से एक दूसरे को जानते हैं। मगर दोनों की ये दोस्ती लवस्टोरी में बदली पंजाबी फिल्म की शूटिंग के दौरान। साल 2022 में ‘चमकीला’ फिल्म की शूटिंग में परिणीति व्यस्त थी। तभी राघव भी सेट पर उनसे मिलने पहुंचे। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर दोनों ने शादी का फैसला लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हो रही है। इस शादी में कई राजनेता से लेकर सेलेब्स पहुंचे हैं। वहीं कपल के रिश्तेदार भी संगीत सेरेमनी के लिए 23 सितंबर को ही उदयपुर पहुंच गए थे। मई में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई की थी।