भुवनेश्वर कुमार 4.20 करोड़ में बिके, पिछले साल 8.50 करोड़ में बिके थे  

मुंबई- 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले भुवनेश्वर कुमार को 4.20 करोड़ में SRH ने खरीदा। भुवी के लिए राजस्थान, मुंबई, SRH और लखनऊ ने बोली लगाई थी। स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार को SRH से 8.50 करोड़ मिलते थे। 

लॉर्ड शार्दूल के नाम से मशहूर हो चुके 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले शार्दूल ठाकुर को 10.75 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इनके लिए पंजाब, गुजरात और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई थी। पिछले साल CSK से खेलते हुए ठाकुर को 2.6 करोड़ मिलते थे। 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड को 7.50 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। वुड के लिए लखनऊ के अलावा दिल्ली ने बोली लगाई थी। 2018 में वुड को CSK की ओर से 1.50 करोड़ मिलते थे। 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को 7.75 करोड़ में RCB ने खरीदा। चेन्नई, लखनऊ, मुंबई, RCB और दिल्ली के बीच जोरदार बोलियां लगीं। IPL 2021 में CSK के लिए खेलते हुए हेजलवुड की सैलरी 2 करोड़ थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *