चहल की बोली लगी 6.50 करोड़, राजस्थान ने खरीदा
मुंबई- अभिनव सदारंगनी को 2.60 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। इनके ऊपर कोलकाता, दिल्ली और गुजरात ने बोली लगाई। अभिनव कर्नाटक की टीम से खेलते हैं और तेजी से रन बनाने में माहिर है।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। लेग स्पिनर के लिए मुंबई, राजस्थान और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल तक RCB के लिए खेलते हुए चहल को 6 करोड़ मिलते थे। 75 लाख के बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। राहुल के लिए SRH, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और मुंबई ने बोली लगाई थी। पिछले साल राहुल को मुंबई से 1.9 करोड़ रुपए मिलते थे।
1 करोड़ के बेस प्राइस वाले कुलदीप यादव को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। चाइनामैन गेंदबाज के लिए पंजाब और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनकी सैलरी 5.8 करोड़ रुपए थी। बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को 2 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ था और उनके लिए दिल्ली और राजस्थान ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनको 1 करोड़ रुपए मिलते थे।