400 अंकों की तेजी, सेंसेक्स 60 हजार के पार, निवेशकों ने कमाए 1 लाख करोड़

मुंबई- शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद आज तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 पॉइंट्स बढ़कर 60 हजार के पर पहुंच गया है। निवेशकों ने पहले ही मिनट में एक लाख करोड़ रुपए कमाए हैं।

इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 621 पॉइंट्स गिर कर 59,601 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179 अंक गिरकर 17,745 पर बंद हुआ था। बाजार का मार्केट कैप 272.85 लाख करोड़ रुपए है जो कि कल 271.85 लाख करोड़ रुपए था। आज सेंसेक्स 175 पॉइंट्स ऊपर 58,776 पर खुला था। दिन में इसने 60,059 का ऊपरी और 59,727 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 7 शेयर गिरावट में 23 बढ़त में हैं।

गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, नेस्ले, डॉ. रेड्‌डी और HDFC हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन, ICICI बैंक, SBI और HDFC बैंक 1-1% से ज्यादा बढ़े हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, पावर ग्रिड, NTPC, एशियन पेंट्स, एयरटेल, सन फार्मा और TCS के भी शेयर तेजी में कारोबार कर रहे हैँ। सेंसेक्स के 500 स्टॉक अपर सर्किट में और 100 लोअर सर्किट में हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95 अंक ऊपर 17,841 पर कारोबार कर रहा है। इसने दिन में 17,852 का ऊपरी और 17,787 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी के मिडकैप, बैंकिंग, फाइनेंशियल और नेक्स्ट 50 इंडेक्स तेजी में कारोबार कर रहे हैं। इसके 50 शेयर्स में से 37 बढ़त में और 13 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, डॉ. रेड्‌डी, सिप्ला, डिवीज लैब हैं। जबकि बढ़ने वाले शेयर में ONGC, टाइटन, ग्रासिम, ICICI बैंक और कोल इंडिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *